(BIHAR, India)
गांधी सेतु अब केंद्र सरकार बनवाएगी। चार महीने में पुनर्निर्माण का काम शुरू होने की उम्मीद है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गडकरी दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के पत्रकारों से बात कर रहे थे। गडकरी ने कहा कि राज्य सरकार ने गांधी सेतु के निर्माण से हाथ खड़े कर लिए हैं। राज्य के मंत्री ललन सिंह ने उनसे दिल्ली में मिलकर कहा कि काम कठिन है। इसके पहले राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से निर्माण का काम अपने हाथ में लिया था। पर गांधी सेतु का मसला गंभीर है, ऐसे में केंद्र ने पुनर्निर्माण का काम अपने हाथ में लेने का निर्णय कर लिया है। फिजीबिलिटी अध्ययन चल रहा है। पुनर्निर्माण का काम चार माह में शुरू होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हाईटेक बस अड्डा बनवाएगी तो उसके डिजाइन और डीपीआर निर्माण का खर्च भी केन्द्र उठाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।