बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने साधा सुशील मोदी पर निशाना.......
(BIHAR, India) बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने बीजेपी नेता सुशील मोदी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि मोदी महान नेता है....मुख्यमंत्री की दौड़ में है। और भी कई नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में है और वो लीडरशिप के लिए छटपटा रहे हैं। इसी कारण वो आपसी विवाद में लगे रहते हैं। जिससे मीडिया की सुर्खियों में बने रहे। वो अपनी पार्टी से संबंधित मुद्दे हो तो भी मुंह बंद कर लेते हैं...लेकिन जदयू सरकार हर घोषणा सोच समझ कर करती है। उन्होंने कहा कि सूबे में कई जगह हाईकोर्ट बेंच खोलने की मांग भी उठी। जिस पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार से अनुशंसा करने की बात ही कही है। इसकी गारंटी नहीं ली है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।