(Baran, Rajasthan)
बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र शाहाबद के पटारी गांव में एक बच्चे की कुपोषण से मौत हो गई। पटारी गांव के रहने वाले हुकमचंद का ढाई साल का बेटा नामदेव कुपोषण से पीड़ित था। जिसके चलते दोपहर को बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में डॉक्टरों की भारी लापरवाही सामने आई। शाहबाद से डॉक्टरों ने इस बच्चे की मौत के बाद भी उसे बारां रैफर कर दिया। आपको बता दे कि आठ दिन पहले भी दो बच्चों की कुपोषण के कारण मौत हो गई थी।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।