जयललिता ने मोदी को 64 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी
(TAMILNADU, India) जयललिता ने मोदी को अपने संदेश में कहा है, ‘आपके जन्मदिन के खुशनुमा मौके पर मैं अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।’ उन्होंने कहा है, ‘भगवान से मैं प्रार्थना करती हूं कि आपको सेहतमंद बनाएं रखें जिससे अपने देश की सेवा कर सकें।’ उधर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रोसैया ने भी मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। रोसैया ने अपनी शुभकामना में कहा है, ‘लोगों और देश की सेवा के लिए मेरी शुभकामना है कि आप दीर्घायु, खुशहाल और स्वस्थ हों।’ उन्होंने अपने संदेश में कहा है, ‘आप देश के गौरव हैं, मागदर्शन की भावना है। प्रकाश की किरण हैं। जनोन्मुखी विकास परियोजनाएं, राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता भारत को एक वैश्विक नेता बनाएगी।’

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।