शत्रुघ्न सिन्‍हा ने सुशील मोदी से मतभेद से किया इनकार
(BIHAR, India) मोदी के नेतृत्व में लड़े गए बिहार विधानसभा उप चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के बेहतर नही रहने को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने आलोचनात्मक टिप्पणी की थी। शत्रुघ्न ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी को व्यक्ति रूप से निशाना बनाने का नहीं था। सुशील मोदी जी के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने कहा कि वे हमारे व्यक्ति और राजनीतिक दोस्त हैं। उक्त उपचुनाव में दस सीटों में भाजपा जहां मात्र चार सीट ही जीत पायी थी वहीं जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन ने छह सीटें जीतीं थी। शत्रुघ्न ने कहा कि बिहार के उपचुनाव को लेकर उनकी टिप्पणी भाजपा के व्यापक हित को ध्यान में रखकर थी। पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी में सुशील मोदी के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती। केंद्र की पिछली अटल बिहार वाजपेयी सरकार में मंत्री रहे सिन्हा ने कहा कि अगले वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को एकजुट होकर तैयार किए जाने की आवश्यकता है और उसमें उन्हें जो भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी उसका वे निर्वहन करने को तैयार हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।