आजदेव शिल्पी विश्वकर्मा का जन्मदिन आज.........
(BIHAR, India) आजदेव शिल्पी विश्वकर्मा का जन्मदिन है यानी विश्वकर्मा पूजा। बुधवार की सुबह से ही लोग भगवान विश्वकर्मा की पूजा में जुटे दिखे। अपनी गाड़ियो को धोकर फूल-माला के साथ पूजा की और प्रसाद बांटे। वहीं गैरेज और कल-कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। कहा जाता है कि भगवान विश्वकर्मा ने ही देवताओं के लिए महल, अस्त्र-शस्त्र, आभूषण बनाया था। इसलिए वे देवताओं के भी प्रिय थे। पटना जंक्शन स्थित पावर हाउस, राजेंद्र नगर स्थित रेलवे कोचिंग कॉम्पलेक्स यार्ड, समेत तमाम जगहों पर पूजा की गई। पूजा के बाद शाम में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा। उधर, गांधी मैदान के पास आईएमए हाॅल के पास मूर्तिकारों द्वारा बनाई गई भगवान विश्वकर्मा की छोटी मूर्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।