दुमका में भीषण सड़क हादसा.....ट्रक ने मारी कांवरियों भरे मैजिक को टक्कर
(Dumka, Dumka) दुमका के तालझारी थाना क्षेत्र के जरदाहा मोड़ के समीप ट्रक और मैजिक वाहन की टक्कर में एक बच्चे समेत दो की मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज़ दुमका सदर अस्पताल में कराया जा रहा है जहाँ कई की हालत गंभीर है। घायलों में छोटे -छोटे बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक भागलपुर बिहार के रहने वाले करीब 40 -45 की संख्या में कांवरिया पूजा- अर्चना के लिए मैजिक वाहन से देवघर गए थे इस दौरान बासुकीनाथ जाने के क्रम में जरदाहा मोड़ के समीप विपरीत दिशा से काफी तेज़ गति से आ रहे एक ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर से मैजिक वाहन पलट गई और कई की हालत गंभीर हो गई। पुलिस की मदद से घायल कावरियों को इलाज़ के लिए जरमुंडी स्थित पीएचसी लाया गया लेकिन वाहन चिकित्सको के आभाव में पुनः दुमका सदर अस्पताल लाया गया है जहाँ घायलो का इलाज़ चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।