(Sikar, Rajasthan)
सीकर जिले के नीमकाथाना में अरावली शिक्षण संस्थान की एक स्कूल बस पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार से खेतड़ी रोड की तरफ से आ रही थी। स्कूल बस में सवार स्कूली बच्चे बस को रोकने के लिए चिल्ला रहे थे...लेकिन चालक ने स्कूल बस नहीं रोकी। इसी दौरान एक गाड़ी को ओवरटेक के दौरान बस चालक संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए बस पलट गई। बस के पलटते ही स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन शराब के नशे में धुत बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। वही स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराए गए बच्चों को भी स्कूल संचालक ने नहीं बक्शा और उनका इलाज होने से पहले ही उन्हें वहंा से ले गया। अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी लेनी चाही तो चिकित्सकों ने कहा कि स्कूल संचालक दूसरी बस से बच्चों को दूसरे अस्पताल में दिखाने की बात कहकर ले गया। वही थोड़ी देर बाद एक बच्चे को दिखाने के लिए परिजन उसे अस्पताल में लेकर आए। जहां मीडिया ने उनसे बात करनी चाही। लेकिन इसी दौरान आए स्कूल प्रशासन के एक कर्मचारी ने मीडिया से भी बदतमीजी की और बच्चे को अपने साथ ले गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।