(Bharatpur, Rajasthan)
अभी जहर खुरानी का शिकार हुये दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराये हुए 12 घन्टे भी नही बीते कि इसी तरह की एक वारदात सामने आई है। जिसमें तीन नेपाली युवकों को नशीला पदार्थ सूंघाकर बदमाशों ने लूट लिया। तीनों युवकों को पुलिस ने भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जयपुर से अलीगढ जाने वाली राजस्थान रोडवेज की बस में मथुरा के लिए तीन नेपाली युवक चढे जिन्हें रास्ते में किन्ही बदमाशों ने अपनी बातों के जाल में फंसा कर नशीला पदार्थ सूंघा दिया। जिससे ये तीनों कुछ ही देर में अचेत हो गए इनके अचेत होते ही बदमाश इनका सामान और नगदी लेकर फरार हो गए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।