पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के बेटे की हत्या का आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार
(Nagaur, Rajasthan) नागौर किशनगढ़ के पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया के पुत्र भंवर सिनोदिया की हत्या का मुख्य आरोपी शेह्जाद मंगलवार रात चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। शहजाद को पेशी के लिए जयपुर ले जाया जा रहा था। शहजाद को गंगानगर कोटा एक्सप्रेस से जयपुर ले जाया जा रहा था। डेगाना के पास उसने पेट दर्द की शिकायत की तो उसे टॉयलेट ले जाया गया। टॉयलेट से वापिस बाहर आकर उसने हाथ धोये उसी दौरान हथकड़ी खोल चलती ट्रेन से कूद गया। घटना के बाद जिले भर में नाकाबंदी करवा दी गई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।