(BIHAR, India)
सुशील मोदी ने कहा कि वे दोनों धर्म के लोगों (मुस्लिम और हिंदू) के बीच तब तक शादी के खिलाफ नहीं हैं जब तक कि किसी एक पक्ष की ओर से जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव नहीं डाला नहीं जाता। लव जिहाद को लेकर उत्तर प्रदेश के भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के बयान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उनके बारे में कोई बयान नहीं दिया है। सुशील के इस विचार के विपरीत योगी आदित्यनाथ के लव जिहाद को लेकर दिए गए बयान से सहमति जताते हुए बिहार से भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि वे भी दो धर्मों के बीच प्रेम का विरोध नहीं करते लेकिन कोई मुसलमान अपनी पहचान बदलकर किसी हिंदू लड़की से शादी करता है तो उसे वे दूसरे समुदाय के खिलाफ जिहाद मानते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में कई ऐसे नेता (सैयद शाहनवाज, मुख्तार अब्बास नकवी और अन्य) हैं जिन्होंने हिंदू महिला से शादी की और किसी ने अपने धर्म को नहीं छुपाया। सुशील पर प्रहार करते हुए गिरीराज ने कहा कि कुछ लोग धर्मनिरपेक्ष होने का तमगा हासिल करने की कोशिश में लगे हैं पर हमारा दायित्व है कि हम जनता को लव जिहाद से उत्पन्न सामाजिक खतरे से आगाह करें।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।