(MAHARASHTRA, India)
।पार्टी प्रवक्ता और सांसद संजय राउत ने कहा, ‘महाराष्ट्र में शिवसेना ऐसी पार्टी है जो (सीटें ) देती है न कि सीटों के बारे में पूछती है। यह राज्य में एक बड़ी पार्टी थी और रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘महाराष्ट्र की राजनीति में शिवसेना भाजपा के जन्म से भी पहले से है। अब गठबंधन रहे या न रहे इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री शिव सेना का ही होगा।’ महाराष्ट्र में कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक जनसभा में कहा था कि राज्य में अगली सरकार उनकी पार्टी बनाएगी। राउत ने कहा कि पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक 21 सितंबर को बुलाई गई है। इसमें पार्टी के सभी विधायक और सांसद भाग लेंगे और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे भाजपा के साथ गठबंधन पर अंतिम निर्णय की घोषणा करेंगे। उन्होंने कहा, ‘इसी बैठक में उद्धव जी भाजपा के साथ गठबंधन पर अंतिम निर्णय लेंगे।’’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।