(JAMMUandKASHMIR, India)
जम्मू कश्मीर में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 277 हो गई है जबकि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आज उम्मीद जताई कि मृतकों की संख्या उतनी नहीं होगी जितनी शुरू में आशंका थी । उमर ने बताया, ‘जम्मू में मरने वालों की संख्या 203 है जिसमें एक बारात को लेकर जा रही बस में सवार 44 लापता लोग शामिल हैं । बस राजौरी जिले में आई बाढ़ में बह गई थी।’ उन्होंने बताया कि बचाव कर्मियों ने कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों से अब तक 74 शव बरामद किए हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।