(MAHARASHTRA, India)
भाजपा ने यह भी कहा कि वह उन सीटों पर भी लड़ना चाहेगी जहां शिवसेना ने पिछले कई सालों से जीत दर्ज नहीं की है । भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुधीर मुनगंतिवार ने पार्टी की राज्य कोर समिति की एक बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हम जितनी सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं उसे लेकर हम शिवसेना को एक ताजा प्रस्ताव भेजेंगे । ऐसी 59 सीटें हैं जहां शिवसेना ने पिछले 25 सालों में जीत हासिल नहीं की है और 19 ऐसी सीटें हैं जहां भाजपा नहीं जीती । हम चाहते हैं कि शिवसेना इस तथ्य पर विचार करे । हम हर एक सीट पर चर्चा चाहते हैं ।’ उन्होंने कहा, ‘हमें मीडिया से पता चलता रहा है कि शिवसेना ने हमें उन्हीं 119 सीटों की पेशकश की है जहां हमने 2009 में चुनाव लड़ा था । हम अपना प्रस्ताव भेजने के लिए मीडिया का सहारा लेने की भूल नहीं करेंगे और सीधा यह प्रस्ताव शिवसेना को भेजेंगे ।’ ऐसी खबरें थी कि शिवसेना ने भाजपा को इस शर्त पर 119 सीटों की पेशकश की थी कि वह अपने कोटा में ‘महायुति’ के छोटे गठबंधन सहयोगियों को भी शामिल करे ।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।