(Arnod, Chittaurgarh)
चित्तौडगढ़ में एक यातायात पुलिसकर्मी की हरकत से पूरा महकमा शर्मसार है । युवति के परिजनों ने जब इसका विरोध जताया तो पुलिसकर्मी को अपने अपराध का बोध हुआ और शर्मसार होकर युवती के पैर पकड़ लिए । हालांकि पीडि़ता की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई लेकिन मामला प्रकाश में आने के बाद यातायातकर्मी को लाइन हाजिर कर दिया है । जानकारी के अनुसार चंदेरिया निवासी पीडि़त युवती स्कूल से घर जाने के लिए कपासन चैराहे पर बस का इंतजार कर रही थी इस दौरान वहां खड़े यातायात पुलिसकर्मी छोटू सिंह ने युवती से अश्लील बाते की साथ ही मोबाइल नम्बर भी मांगे । घटना के बाद पीडि़ता सदमे में आ गई । इसके बाद उसने पूरी घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी । जानकारी मिलने के बाद परिजन यातायात विभाग पहुंचे और छोटू सिंह को खरी खोटी सुनाई । इस पर पूरे विभाग के सामने यातायात कर्मी छोटू सिंह ने युवती से हाथ जोड़कर और पैर पकड़कर माफी मांग । हालाकि इस पर महिला के ससुर ने लिखित शिकायत नही की पर पुलिस अधिक्षक प्रसन्न खमेसरा के मामला सज्ञांन में आने के बाद यातायात कर्मी को लाईन हाजिर कर दिया है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।