मुस्लिमों की प्रशंसा के लिए शिवसेना ने मोदी का समर्थन किया
(MAHARASHTRA, India) शिवसेना ने कहा कि ‘मातृभूमि के प्रति समुदाय के प्यार की गारंटी देकर उन्होंने एक नए अध्याय की शुरूआत की है ।’ शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में कहा गया है, ‘मोदी ने देशभक्ति के लिए भारतीय मुसलमानों की प्रशंसा की है । मातृभूमि के प्रति समुदाय के प्यार की गारंटी देकर उन्होंने नए अध्याय की शुरूआत की है । अब मुस्लिमों को भी मोदी का मान बनाए रखना चाहिए ।’ पिछले 25 सालों से भाजपा की सहयोगी पार्टी ने हालांकि कहा कि भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति को लेकर मोदी की प्रशंसा को हिंदुत्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता में कमी के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।