भरतपुर जिले की गोपालगढ़ पुलिस ने पकड़ी 40 लाख की चंदन की लकड़ी
(Bayana, Bharatpur) भरतपुर में गोपालगढ़ थाना पुलिस ने एक बडी कार्रवाई करते हुये अवैध रूप से ले जाई जा रही करीब 25 क्विन्टल चन्दन की लकडी पकडी है जिसकी कीमत 40 लाख रूपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ट्रक चालक फारूख ने बताया की वह यह लकड़ियां बेंगलुरु से दिल्ली सप्लाई करने के लिए लाया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।