बारां सचिन पायलट ने की कुपोषण पीड़ित परिवारों से मुलाकात......
(Antah, Baran) पीसीसी चीफ सचिन पायलट आज बारां जिले दौरे पर रहे। यहां उन्होंने कुपोषण से पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान पायलट ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुपोषण को लेकर वसुंधरा सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाके में चिकित्सा व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। पायलन ने कांग्रेस की उन योजनाओं को फौरन शुरू करने की मांग की जो सहरियाओं को लिए चलाई गई थी। पायलट ने सहरियाओँ के लिए निशुल्क आहार योजना तुरंत शुरू करने की मांग की। पायलट के साथ पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया और विधायक पानाचंद मेघवाल भी थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।