जेएंडके: बाढ़ से सेना के 70 प्रतिष्ठान प्रभावित
(JAMMUandKASHMIR, India) सेना के प्रतिष्ठान बाढ़ के पानी में आंशिक अथवा पूरी तरह से डूब गए थे लेकिन सुरक्षा बल वहां तैनात सभी सैनिकों को सुरक्षित निकालने में सफल रहे। सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाढ़ से 30 से 40 शिविर, चौकियां और कश्मीर घाटी में आतंकवाद निरोधक अभियान के लिए बनाये गए बंकर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
अधिकारी ने कहा कि इसी तरह से नियंत्रण रेखा पर 30 चौकियां और बंकर बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं जबकि 10 से 15 बंकर पूरी तरह से बह गए हैं। अधिकारी ने कहा कि हमने तेजी से कदम उठाये। हमने चौकियां और बंकरों को स्थानांतरित करके उन्हें तत्काल बहाल कर दिया। हमने नियंत्रण रेखा पर बंकरों के बह जाने के चलते निगरानी में कमी नहीं आने दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।