श्रीलंका के ऐतिहासिक चुनाव में सिरीसेना ने दी राजपक्षे को मात
(International) राजपक्षे के मंत्रिमंडल के एक पूर्व सहयोगी और श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के महासचिव, 63 वर्षीय सिरीसेना अब तक हुई लगभग 6 लाख मतों की गणना में 56 प्रतिशत मतों के साथ आगे चल रहे थे जबकि राजपक्षे 41 प्रतिशत मतों के साथ उनसे पीछे थे। एक करोड़ 50.4 लाख मतदाताओं में से लगभग 75 प्रतिशत लोगों ने इन चुनावों में मतदान किया था। इन चुनावों का आह्वान राजपक्षे ने तय समय से दो साल पहले ही कर दिया था और वह अपने तीसरे कार्यकाल को लेकर आश्वस्त थे। सिरीसेना जातीय तमिल-बहुल और मुस्लिम-बहुल इलाकों के जरिए एक मजबूत बढ़त बनाने में सफल रहे। तेरह प्रतिशत आबादी वाले तमिलों में लिट्टे को कुचलने वाले राजपक्षे के सफल सैन्य अभियान को लेकर गुस्सा था और उन्होंने विपक्षी एका उम्मीदवार सिरीसेना के पक्ष में मतदान किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।