अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा दिल्ली पहुुंच गए है । राष्ट्रपति का विमान ‘एयर फोर्स वन’ दिल्ली के पालम स्थित एयरफोर्स के हवाई अड्डे पर उतर गया है । यात्र के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. उनके भारत प्रवास के दौरान दोनों देश जलवायु परिवर्तन, रक्षा और आर्थिक सहयोग क्षेत्रों में प्रगति का प्रयास करेंगे. उनके साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आ रहा है जिसमें उच्च अधिकारी, मंत्रिमंडल के कई सदस्य, प्रभावशाली कारोबारी नेता और नैंसी पेलोसी सहित कई अमेरिकी सांसद शामिल हैं. पेलोसी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में अल्पसंख्यक नेता हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।