आज नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी से मिलेंगे ओबामा
(International)
तीन दिवसीय भारत दौर पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का आज यहां आखिरी दिन है. ओबामा आज सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम में भाषण देंगे. इस कार्यक्रम के दौरान 2000 लोग मौजूद होंगे, जिनमें कुछ छात्र भी होंगे.अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा आज नोबेल पुरस्कार विजेता, सामाजिक कार्यकर्ता कैलाश सत्यार्थी से भी मिलेंगे. व्हाइट हाउस ने आज कहा कि ओबामा सत्यार्थी से मुलाकात करेंगे. सत्यार्थी को पाकिस्तानी कार्यकर्ता मलाला युसूफजई के साथ बाल अधिकारों को लेकर उनके संघर्ष के लिए पिछले साल 10 दिसंबर को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. व्हाइट हाउस के अनुसार सत्यार्थी से मिलने के बाद ओबामा सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक सभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान उनके साथ मिशेल ओबामा भी मौजूद होंगी. इस सभा के बाद ओबामा और मिशेल सउदी अरब के लिए रवाना हो जाएंगे जहां वह देश के नए शाह से मिलेंगे और शाह अब्दुल्ला अब्दुल्ला के निधन पर व्यक्तिगत रूप से शोक जताएंगे. ओबामा ने 27 जनवरी की पहले से निर्धारित अपनी आगरा की यात्रा रद्द कर दी है. सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में एक कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा की शिरकत के मद्देनजर आज सुबह में दक्षिण दिल्ली में अगस्त क्रांति मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है. दिल्ली यातायात पुलिस ने सलाह दी है कि अगस्त क्रांति मार्ग पर कई जगहों पर पाबंदी होगी इसलिए इन मार्गों से बचा जाए. सीरी फोर्ट के कार्यक्रम के बाद ओबामा दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर धौला कुआं होते हुए एयरपोर्ट की ओर रवाना होंगे. इस दौरान धौलाकुआं से एयरपोर्ट का रास्ता 40 मिनट तक बंद रहेगा

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।