‘दुनिया को बेहतर बनाने के लिए साथ काम कर सकते हैं भारत-अमेरिका’
(International)

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में सुबह करीब 11 बजे नमस्ते कह कर अपना संबोधन शुरू किया। ओबामा ने कहा कि अब साथ मिलकर चलने का वक्त आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने विवेकानंद के करीब 100 साल पहले हुई शिकागो यात्रा का भी जिक्र किया। ओबामा ने कहा कि दुनिया को बेहतर बनाने के लिए हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं। ‘जयहिंद’ के साथ अपना संबोधन खत्म करते हुए ओबामा लोगों के बीच आ गए। राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने भी लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान मोबाइल से उनकी तस्वीरें निकालने वालों की होड़ लगी रही। कई लोगों ने सेल्फी लेने का भी प्रयास किया। इससे पहले अपने चीर परिचित अंदाज में ओबामा ने माहौल को हल्का करते हुए डांस का जिक्र किया और मिशेल ओबामा को सेनोरीटा कहकर संबोधित किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे अपनी पत्नी से अक्सर सलाह लेते हैं। उन्होंने माना कि उनकी तरक्की में मिशेल की बड़ी भूमिका रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।