आतंकवाद पर पर्रिकर के बयान पर भड़का पाकिस्तान
(International)
पाकिस्तान ने भारत के रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के आतंकवादियों के माध्यम से ही आतंकवादियों का सफाया किया जा सकता है वाले बयान पर गंभीर चिंता जताई है। पाकिस्तान ने कहा कि इस बयान से आतंकवाद में भारत के शामिल होने की आशंका की पुष्टि होती है ।विदेश मामलों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा कि यह बयान केवल पाकिस्तान में आतंकवाद में भारत के शामिल होने की पाकिस्तान की आशंकाओं की पुष्टि करता है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय द्वारा जारी बयान में अजीज के हवाले से कहा गया कि पहली बार ऐसा होगा कि किसी निर्वाचित सरकार का कोई मंत्री किसी दूसरे देश या उसके सरकार से इतर तत्वों से पनपने वाले आतंकवाद को रोकने के नाम पर उस देश में आतंकवाद के इस्तेमाल की खुलकर वकालत करता हो। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान गंभीरता से भारत के साथ अच्छे पड़ोसी के रिश्ते रखने की नीति का पालन करता है। अजीज ने कहा कि आतंकवाद हमारा साझा शत्रु है और इस समस्या को हराने के लिए मिलकर काम करना दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण होगा, जिससे पाकिस्तान ने दूसरे किसी देश से बहुत ज्यादा परेशानी झेली है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।