भारत पर हमले की तैयारी में आईएसआईएस
(International)
आतंकी गुट इस्लामिक स्टेट भारत पर हमले की तैयारी कर रहा है। इसके लिए वह संसाधन और आतंकी इकट्ठा कर रहा है। वह ऐसा हमला करना चाहता है जिससे अमेरिका भड़क उठे। असल में आतंकी गुट की मंशा विश्वयुद्ध की तरह आर-पार की लड़ाई छेड़ने की है। इसके लिए वह आतंक की एकजुट फौज तैयार करने की कोशिश भी कर रहा है। इस मकसद से वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के तालिबान को एक साथ लाने की कवायद में जुटा है। अल-कायदा से भी इस लड़ाई में शामिल होने की अपील की गई है। अफगानिस्तान में आइएस की मौजूदगी से पूरी तरह वाकिफ व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह मामले पर करीब से नजर रखे हुए है। खुलासा यूएसए टुडे में मंगलवार को प्रकाशित रिपोर्ट से आइएस की मंशा का खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट 32 पन्नों के एक भर्ती दस्तावेज पर आधारित है। यह दस्तावेज पाकिस्तानी तालिबान से संबंध रखने वाले एक पाक नागरिक से बरामद किया गया था। उर्दू के इस दस्तावेज का शीर्षक श्इस्लामिक स्टेट खलीफा का संक्षिप्त इतिहास, खलीफा पैगंबर के मुताबिकश् है। अंग्रेजी में इसका अनुवाद हार्वर्ड के एक विद्वान ने किया है। कई वर्तमान और सेवानिवृत्त खुफिया अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।