भारत-पाक के बीच आपसी मुद्दों को मिलकर सुलझाने पर सहमति
(International)

भारत और पाकिस्तान संघर्षविराम उल्लंघन और सीमापार घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों को मिलकर सुलझाने के लिए ई-मेल और टेलीफोन समेत विभिन्न माध्यमों से सूचनाओं के सामयिक आदान प्रदान पर सहमत हुए। दोनो देशों के बीच महानिदेशक स्तर की वार्ता के समापन पर दोनों पक्षों ने विश्वास बहाली के उपायों से जुडे सहमतिपत्र और संयुक्त वार्ता रिकार्ड पर हस्ताक्षर किए, जिनमें सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया गया. सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्ष अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्षविराम उल्लंघन रोकने पर सहमत हुए जिसके लिए वे सभी संभावित स्तरों पर विभिन्न माध्यमों से एक-दूसरे से अधिकाधिक संवाद करेंगे. सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तान रेंजर्स के प्रमुखों ने वार्ता में अपने-अपने देश के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया और दोनों पक्षों ने माना कि वार्ता बडे सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई जिसमें भारत-पाकिस्तान सीमा पर दोनों देशों से जुडे मुद्दों पर चर्चा हुई.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।