पाकिस्तान ने फिर की फायरिंग
(International)
मंगलवार और बुधवार के बाद पाकिस्तान के गुरुवार को भी लगातार तीसरे दिन जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सीजफायर का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी रेंजर्स की ओर से भारतीय सीमा में गोलीबारी अभी भी जारी है, जबकि भारतीय सेना अपनी ओर से जवाबी कार्रवाई कर रही है. इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की की कोई खबर नहीं है. जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम पुंछ जिले के बालाकोट में पाकिस्तानी रेंजर्स ने बिना किसी उकसावे के फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग लगातार जारी है और भारतीय सेना इसका माकूल जवाब दे रही है. करीब 24 घंटे पहले बुधवार को भी शाम 7 बजे बालाकोट और हमीरपुर में सीमा पार से फायरिंग हुई थी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।