विदेश सचिवों के बीच वार्ता में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर मुद्दा
(International)



भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिवों ने पठानकोट हमले के बाद अपनी पहली औपचारिक द्विपक्षीय वार्ता के दौरान हमले की जांच और कश्मीर समेत कई पेचीदा मुददों पर ध्यान केंद्रित करते हुए बातचीत की। पाकिस्तानी पक्ष ने कश्मीर को मुख्य मुद्दा बताया। विदेश सचिव एस जयशंकर ने यहां हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन में भाग लेने आए अपने पाकिस्तानी समकक्ष एजाज अहमद चैधरी से मुलाकात की जिसके बाद पाकिस्तानी पक्ष ने कहा कि उसके विदेश सचिव ने जोर दिया कि कश्मीर मुख्य मुद्दा है जिसका संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और कश्मीरी लोगों की भावनाओं के अनुरूप उचित समाधान निकाले जाने की आवश्यकता है। इस बैठक पर भारतीय पक्ष ने तत्काल कोई औपचारिक बयान नहीं दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।