आईटी शेयरों में खरीदारी से लगातार दूसरे दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 631 अंक मजबूत
(India) वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी), पूंजीगत सामान और औद्योगिक शेयरों में खरीदारी से घरेलू शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बुधवार को शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी करीब एक फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। निवेशकों की नजर अब अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले पर है। इसके अलावा इस सप्ताह के अंत में आने वाले केंद्रीय बजट का भी बाजार पर असर पड़ सकता है। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 631 अंक बढ़कर 76,532 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 205 अंक बढ़कर 23,163 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में जोमैटो, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, अल्ट्रा टेक सीमेंट और टेक महिंद्रा सबसे ज्यादा लाभ में रहे, जबकि आईटीसी होटल्स, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, एशियन पेंट्स और आईटीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूरसंचार शेयरों को छोड़कर पूंजीगत सामान, वित्तीय सेवाएं, आईटी, स्वास्थ्य सेवा, मीडिया, धातु और रियल्टी शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की उल्लेखनीय तेजी देखी गई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई बढ़त के साथ बंद हुआ। दक्षिण कोरिया, शंघाई और हांगकांग के बाजार छुट्टियों के कारण बंद रहे।यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख रहा। मंगलवार को वॉल स्ट्रीट बढ़त के साथ बंद हुआ।विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 4,920 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के शेयर बेचे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।