(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं। वे मंगलवार को गुवाहाटी में एडवांटेज असम 2.0 समिट का उद्घाटन करेंगे। यह दो दिन की इंफ्रास्ट्रक्चर और इन्वेस्टमेंट समिट है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 60 से ज्यादा देशों के राजदूत और मिशन हेड समिट में हिस्सा लेने आ रहे हैं। एक्ट ईस्ट देशों की एडवांटेज असम 2.0 में विशेष रुचि है क्योंकि असम एक्ट ईस्ट से जुड़ा हुआ है। वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि अभी तक हमारे पास 1 लाख करोड़ रुपए के प्रस्ताव हैं। बीते दिन पीएम ने सरूसजाई स्टेडियम में मोइर बिनंदिनी (मेगा झुमोइर) कार्यक्रम में हिस्सा लिया था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।