महाशिवरात्रि का पर्व आज,देश भर में बड़ी धूमधाम से भोलेनाथ के जयकारों के साथ मनाई जा रही महाशिवरात्रि पर्व
(India) महाशिवरात्रि का पावन पर्व आ गया है। इस वर्ष 26 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक,महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती का पूजन करने के लिए पवित्र मंत्रों, भजनों का जाप कर सकते हैं। वहीं अपने परिवार,दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों के साथ मिलकर भोलेनाथ के जयकारे लगा सकते हैं।

इस महाशिवरात्रि के मौके पर अपने करीबियों को भक्तिमय संदेश भेजकर पर्व की शुभकामनाएं भी दे सकते हैं। भगवान भोलेनाथ की पूजा के लिए उनके चमत्कारी मंत्रों का जाप किया जा सकता है। महाशिवरात्रि पर भी दिन की शुरुआत भगवान शिव के चमत्कारी और पवित्र मंत्रों के जाप के साथ करें। साथ ही अपने दोस्तों और प्रियजनों को शिवमंत्र भेजकर उन्हें भी भोलेनाथ के मंत्रों के जाप के लिए प्रोत्साहित करें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।