उत्तराखंड: लगातार बारिश से तापमान में गिरावट
(India)
हरिद्वार और नैनीताल समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश हो रही है। इसके चलते शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार देर रात से लगातार बारिश हो रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। नैनीताल में रात से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह तक जारी रही, जिससे ठंड और उमस बनी रही। लगातार बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे दिन लगातार बूंदाबांदी और ठंड जारी रहने का अनुमान है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।