(India)
देहरादून में धामी सरकार की कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है... बैठक के बाद मुख्य सचिव ने फैसलों की जानकारी दी... बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जिसमें शिक्षा विभाग में कक्षा 6-8 तक उत्तराखंड आंदोलन का इतिहास पढ़ाया जाएगा। कक्षा 10 के बाद 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा करने पर कक्षा 12वीं के समकक्ष माना जाएगा। गन्ने का मूल्य तय कर दिया गया है। अगेती प्रजाति का मूल्य 375 रुपये प्रति कुंतल है। सामान्य गन्ने का मूल्य 365 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। भारतीय नागरिक संहिता के लिए बनाए गए नियमावली में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। राज्य संपत्ति विभाग में सेवा नियमावली समूह ख और ग को मंजूरी। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना में 2 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। कैबिनेट ने भारत सरकार द्वारा लागू यूपीएस को मंजूरी दी।
स्टांप एवं अनुरोध विभाग में पदों की संख्या 213 से बढ़ाकर 240 की गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।