विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार शाम को आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस से मुलाकात की। जयशंकर का आयरलैंड के विदेश मंत्री से भी मुलाकात का कार्यक्रम है। एस. जयशंकर इस सप्ताह ब्रिटेन और आयरलैंड के दौरे पर हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, "उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दी गई हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।" उन्होंने कहा, "समकालीन दुनिया और इसके विकास संबंधी चर्चाओं पर उनकी अंतर्दृष्टि का सम्मान है। राष्ट्रवाद को मजबूत करने में संस्कृति की भूमिका के बारे में बात की।" ये जयशंकर की यात्रा का दूसरा चरण है। डबलिन में उनका विदेश मंत्री साइमन हैरिस के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। आयरलैंड से जयशंकर ब्रिटेन लौटेंगे जहां वे शुक्रवार और शनिवार को बेलफास्ट और मैनचेस्टर में नए वाणिज्य दूतावास के उद्धाटन में शामिल होंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।