चारधाम यात्रा को लेकर CM धामी की बैठक
(India) उत्तराखंड में अगले महीने से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है | जिसके लिए धामी सरकार ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं | सीएम धामी ने राज्य सचिवालय में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक की | बैठक में यात्रा को सुगम, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए विभिन्न निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर सड़क निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं, स्वास्थ्य जांच की समुचित व्यवस्था हो और यातायात प्रबंधन में कोई कमी न रहे। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और ग्रीन चारधाम यात्रा का संदेश देने के निर्देश दिए।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।