प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को मॉरीशस के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। इसके साथ भारतीय आर्मी की एक टुकड़ी, नौसेना का एक वॉरशिप और एयरफोर्स की आकाश गंगा स्काई डाइविंग टीम भी इस समारोह में हिस्सा लेगी। कल मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने पीएम मोदी को अपने देश का सर्वोच्च पुरस्कार 'द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार एंड की ऑफ द इंडियन ओशन' देने की घोषणा की। कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद है, जिसमें कम से कम आठ समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। पीएम मोदी भारत की ओर से वित्तपोषित 23 परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी और मॉरीशस के पीएम रामगुलाम संयुक्त रूप से सिविल सेवा कॉलेज भवन का उद्घाटन करेंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।