राजस्थान पुलिस जवानों का होली बहिष्कार, डीपीसी समेत अन्य मांगों को लेकर नाराजगी
(India) राजस्थान पुलिस के जवानों ने इस बार होली का बहिष्कार कर अपने आक्रोश का इजहार किया। प्रदेशभर की पुलिस लाइनों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि जवानों ने लंबित मांगों के विरोध में त्योहार न मनाने का फैसला किया। कांस्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर स्तर तक के अधिकारी वर्षों की सेवा के बावजूद प्रमोशन से वंचित रह जाते हैं। जवानों का कहना है कि अन्य सरकारी विभागों में तय समय पर पदोन्नति दी जाती है, लेकिन पुलिस विभाग में यह प्रक्रिया बेहद धीमी है,जिससे उनका मनोबल गिर रहा है।

पुलिस जवानों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जाता, तब तक विरोध जारी रहेगा। उनका कहना है कि कर्तव्य निभाने की अपेक्षा करना तो ठीक है, लेकिन सरकार को जवानों की भलाई के लिए भी ठोस निर्णय लेने होंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।