संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण, पांच मंत्रालय पेश करेंगे अपनी वार्षिक रिपोर्ट
(India) संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के सातवें दिन गुरुवार को 5 मंत्रालय अपनी सालाना रिपोर्ट पेश करेंगे। इनमें पेट्रोलियम, सड़क परिवहन और नागरिक उड्डयन मंत्रालय शामिल हैं। इसके अलावा चार अन्य मंत्रालयों पर स्थायी समितियां अपनी रिपोर्ट पेश करेंगी। इनमें संचार और आईटी, वाणिज्य और कोयला मंत्रालय शामिल हैं। साथ ही बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की 18वीं रिपोर्ट पर मंजूरी के लिए लोकसभा में प्रस्ताव रखा जाएगा। वहीं जल शक्ति और कृषि मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा और मतदान होगा। कल गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा था, 'मोदी सरकार में आतंकवादी घटनाओं में 71 फीसदी की कमी आई है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।