(India)
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण के आठवें दिन शुक्रवार को 2025-26 के लिए विभिन्न अनुदान मांगों को पारित करने के लिए गिलोटिन के तहत वोटिंग होगी। इसके लिए भाजपा ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। इसमें सभी लोकसभा सांसदों को वोटिंग के दौरान मौजूद रहने को कहा गया है। दरअसल, मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा के लिए समय तय होता है। जब यह समय खत्म हो जाता है तो स्पीकर 'गिलोटिन' जारी करते हैं। इसके तहत बची हुई सभी अनुदान मांगों (चाहे उस पर चर्चा हुई हो या नहीं) पर एक साथ वोटिंग होती है। साथ ही साथ DMK और कई अन्य विपक्षी सांसदों ने संसद में नारे लिखी टी-शर्ट पहनकर प्रदर्शन किया। इसके बाद विपक्ष की नारेबाजी और नियमों के उल्लंघन के चलते संसद की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।