इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें सरकार की योजनाओं की सफलता, विकास कार्यों और समाज कल्याण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को प्रमुखता से उजागर किया गया। सरकार ने इस अवसर पर प्रदेशभर में किए गए विकास कार्यों, जैसे कि बुनियादी ढांचे में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, और रोजगार के अवसरों के बारे में लोगों को जानकारी दी। साथ ही साथ रुद्रपुर गांधी पार्क में बहुउद्देशीय एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया | मंत्री गणेश जोशी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया | इस दौरान उन्होंने स्टालों का निरीक्षण कर उनकी सराहना की | मंत्री ने स्वयं चिकित्सा शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच कराई | कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण किया गया तथा 'सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 वर्ष' पुस्तिका का विमोचन किया गया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।