(India)
संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण का आज 10वां दिन है। मुस्लिम आरक्षण को लेकर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बयान पर आज लोकसभा और राज्यसभा में फिर हंगामा हो सकता है। सोमवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा- कांग्रेस ने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का अपमान किया है। इसके जवाब में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था- बाबा साहब के संविधान को कोई नहीं बदल सकता। कोई आरक्षण खत्म नहीं कर सकता। हमने इसकी रक्षा के लिए भारत जोड़ो यात्रा की थी। आप भारत को तोड़ रहे हैं। दरअसल, डिप्टी सीएम शिवकुमार ने 23 मार्च को कर्नाटक में एक कार्यक्रम में मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर कहा था कि वे संविधान बदल देंगे।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।