पंजाब: जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर के बाहर हुआ 'विस्फोट'
(India) पंजाब के जालंधर जिले में भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के आवास के बाहर एक 'विस्फोट' हुआ, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस उपायुक्त मनप्रीत सिंह ने कहा कि नमूने एकत्र करने के लिए फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंच गई हैं।
पुलिस ने कहा कि सोमवार रात करीब 1 बजे जालंधर में शास्त्री मार्केट के पास कालिया के आवास के बाहर तेज आवाज सुनी गई। उन्होंने कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि , "फोरेंसिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं।" पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। कालिया पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष हैं। पिछले चार-पांच महीनों में अमृतसर और गुरदासपुर में पुलिस चौकियों को निशाना बनाकर विस्फोट की कई घटनाएं हुई हैं। पिछले महीने अमृतसर में एक मंदिर के बाहर विस्फोट हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।