उत्तर प्रदेश: PM मोदी के स्वागत के लिए काशी भी सज-धज कर तैयार
(India) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत के लिए काशी भी सज-धज कर तैयार है। पूरे शहर को पोस्टरों और झालरों से सजाया गया है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी में मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री अपने दौरे के दौरान एक जनसभा को संबोधित करेंगे और 3,880 करोड़ रुपये की 44 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।