स्पाइस ने लॉन्च किए ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट वाले 2 सस्ते स्मार्टफोन
(India) कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक स्पाइस स्मार्ट फ्लो Mi-359 की कीमत 3599 रुपए और स्पाइस स्टेलर 451 3G की कीमत 6299 रुपए है। हालांकि ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर स्पाइस स्मार्ट फ्लो Mi-359 2899 रुपए तक में और स्पाइस स्टेलर 451 3G 5499 रुपए तक में मिल रहा है। स्पाइस स्मार्ट फ्लो Mi-359 ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 320x480 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 3.5 इंच का डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर और 256 एमबी रैम है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल कैमरा है। 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 512 एमबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। 1400mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं। यह 3G सपॉर्ट नहीं करता। इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 117.5x62.9x12 मिलीमीटर है और यह सिल्वर व ग्रे कलर में मिलेगा।
स्पाइस स्टेलर 451 3G भी ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 480x854 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 4.5 इंच का डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर और 512 एमबी रैम है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल कैमरा है। 2 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। 4 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। 1450mAh बैटरी है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, वाई-फाई, माइक्रो-यूएसबी और ब्लूटूथ शामिल हैं। इसकी लंबाई, चौड़ाई और मोटाई 134.5X69.5X8.7 मिलीमीटर है और यह वाइट व ग्रे कलर में मिलेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।