कार्बन ने ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट वाले 2 सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए
(India) ये दोनों स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 4.4 किटकैट पर चलते हैं, जो इस कीमत पर इन फोन्स की सबसे खास बात है। कार्बन A1+ सुपर ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 320x480 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 3.5 इंच का डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर प्रोसेसर है। पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश के साथ 3 मेगापिक्सल का कैमरा है। 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। कार्बन A5 टर्बो ड्यूल-सिम सपॉर्ट करता है। इसमें 320x480 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 3.5 इंच का डिस्प्ले है। 1 गीगाहर्त्ज प्रोसेसर है। पीछे की तरफ 3 मेगापिक्सल का कैमरा है। फ्रंट कैमरा भी है। 32 जीबी तक माइक्रो-एसडी कार्ड लगाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में जीपीआरएस, एज, 3G, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। कंपनी ने इनकी रैम, इंटरनल स्टॉरेज और बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।