(India)
अच्छी सेहत के लिए आप मैगनीशियम रिच फूड शामिल करें. इससे ब्लड़ प्रेशर को घटाने में मदद मिलती है. आप खाने में पालक, केला, दही, बादाम जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं. इससे ब्लड़ प्रेशर की समस्या दूर हो जाएगी. डाइट में पोटैशियम रिच फूड का सेवन करना चाहिए. इससे सोडियम का प्रभाव काम हो जाता है और ब्लड़ प्रेशर घटने लगता है. पोटैशियम के लिए आप खाने में आलू, संतरा, किशमिश, अंगूर आदि का सेवन करें. व्यायाम करना सबसे जरूरी है. व्यायाम करने से कई तरह के लाभ होते हैं जैसे वजन घटता है, ब्लड प्रेशर लेवल सही रहता है और ज़्यादा मात्रा में शरीर को ऑक्सीजन पहुंचता है. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना सीढ़ी चढ़ें, डांस करें, साइकिल चलाएं और खूब पैदल चलें.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।