(India)
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विमान की टूटी सीट पर बैठकर दिल्ली पहुंचे, साथ ही साथ केंद्रीय मंत्री ने कहा- क्या एयर इंडिया यात्रियों की मजबूरी का इस तरह फायदा उठाएंगे | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि शिवराज सिंह चौहान को एयर इंडिया के विमान में टूटी सीट पर यात्रा करनी पड़ी | शिवराज सिंह ने कहा कि एयर इंडिया के क्रू मेंबर्स को पहले से पता था कि सीट खराब है, फिर भी टिकट बेच दिया गया | शिवराज सिंह ने भोपाल से दिल्ली तक का सफर इसी टूटी सीट पर पूरा किया और एयर इंडिया की सुविधाओं को लेकर काफी नाराज दिखे। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस घटना को सबके सामने शेयर किया।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।