(India)
क्या इस व्यक्त कांग्रेस पार्टी के अंदर अंतःकलेश चल रहा है,क्योंकि पार्टी के सबसे पुराने नेता और कांग्रेस सांसद शशि थरूर पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा ''मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है'' इसीलिए मेरे पास दूसरा विकल्प भी मौजूद है। हालांकि शशि थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि भले ही मेरे विचारों में अंतर हो, लेकिन मैं ऐसा नहीं चाहता हूँ। वहीं आपको बात दे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की तारीफ की थी। साथ ही उन्होंने केरल में कांग्रेस पार्टी नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए थे। के बाद पार्टी की केरल इकाई के मुखपत्र ने उन्हें नसीहत देते हुए लेख छापा था। शशि थरूर ने एक पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने कभी भी खुद को एक राजनेता के रूप में नहीं सोचा और न ही अपने विचार संकीर्ण रखे। उन्होंने विवादों पर मीडिया से बातचीत में आज कहा- नो कमेंट्स। आज भारत-पाकिस्तान के मैच का मज़ा लीजिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।