नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज का 64वें दीक्षांत समारोह, विकसित देश बनने के लिए सभी का फिट रहना जरूरी-धनखड़
(India) उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को कहा कि स्वास्थ्य सर्वोपरि है क्योंकि ये न केवल व्यक्ति के लिए, बल्कि अच्छे समाज के लिए भी जरूरी है। एम्स-जोधपुर में नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 64वें दीक्षांत समारोह को में जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य सेवाओं के व्यावसायीकरण और इसके नैतिक मूल्यों के कमजोर पड़ने पर चिंता जताई। जगदीप धनखड़ ने कहा, स्वास्थ्यकर्मी अभिभावक के रूप में काम करते हैं और ये भूमिका भारत में और भी खास है। स्वास्थ्य सेवा एक दैवीय योगदान है। स्वास्थ्य सेवा को व्यापार से बहुत दूर रहना होगा। उप-राष्ट्रपति धनखड़ ने ये भी कहा, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। लेकिन इस लक्ष्य के लिए हमारी प्रति व्यक्ति आय में आठ गुना इजाफा जरूरी है, जो केवल हमारी आबादी के स्वस्थ रहने पर ही हो सकती है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।