जयपुर में 3 दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की हुई शुरुआत
(India) राजस्थान के राजधानी जयपुर में 3 दिवसीय राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट की शुरुआत हुई। आपको बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह करीब 10:10 बजे जयपुर पहुंचे। यहां सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC ) में राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का उद्घाटन किया। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे तक मोदी कार्यक्रम में रहे। फिर हरियाणा के लिए रवाना हुए। वहीं पीएम मोदी ने कहा की राजस्थान राइजिंग तो है ही रिलायबल भी है। राजस्थान रिसेप्टिव भी है। समय के साथ खुद को रिफाइन करना भी जानता है। चुनौतियों से टकराने का नाम राजस्थान है। नए अवसर बनाने का नाम है राजस्थान। पीएम मोदी ने जमकर राजस्थान की तारीफ की साथ राजस्थान के लोगों को भी धन्यवाद दिया जिसने भारी बहुमत से रिस्पोंसिव रिफॉर्मिव सरकार बनाई। जिस तरह राजस्थान का क्षेत्रफल बड़ा है, उसी तरह यहां के लोगों का दिल भी बहुत बड़ा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।